Monday 31 October 2016

Haryana Day Special



आज 1 नवम्बर है हरियाणा दिवस , 1 नवम्बर 1966 को ही हरियाणा राज्य की स्थापना हुई थी ।
सबसे पहले हरियाणा का मतलब समझते हैं ।
हरि+आणा= भगवान् का आना
दोस्तों मन में जब हरियाणा आता है तो सबसे पहले बात आती है अकड़ की । हमारी अकड़ ही हमारी पहचान है  हमारी अकड़ खानदानी होती है । बात जब हरयाणा की आती है तो चाहे वो सीमा पे खड़े होके या फिर खेल में मैडल ले के हर तरफ से हरियाणा के लोग देश का नाम रोशन करने में लगे हैं । यहाँ बच्चा पैदा होने के बाद बोलना बाद में सीखता है पहले थप्पड़ मारना सीख जाता है ।
और बच्चा बच्चा भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों के चेले हैं देशभगति की भावना कूट कूट के भरी है मेरे हरियाणा के लोगो में ।
हरियाणा को जाटलैंड (JAATLAND) भी कहा जाता है और जहाँ जाटों की बात आती है वह यारी दोस्ती । तो अगर आपका कोई दोस्त हरियाणा से है तो वो दिल का साफ़ होगा , कभी ना तो आपका बुरा सोचेगा ना आपके साथ बुरा होने देगा।  चाहे दिखने में वो देसी हो पर जरूरत आने पर वो बिना कहे ही आपके साथ खड़ा होगा । वैसे तो हरियाणा की बातें ख़त्म नहीं होंगी हाँ आपका कोई हरियाणवी दोस्त होगा तो आप अच्छे से जानते होंगे ।

हरियाणा के बारे में कुछ जानी अनजानी बातें :
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई हैं ।
•हरियाणा का राजकीय पशु नीलगाय है ।

•हरियाणा का राजकीय फूल कमल है ।

•हरियाणा का राजकीय पेड पीपल है ।

•हरियाणा का राजकीय पक्षी काला तीतर है ।

•हरियाणा देश का पहला राज्य है जहॉ 1970 में सभी राज्यों में बिजली की व्यवस्था की गई थी

• गुडगांव में स्थित सुल्तान पुर राष्ट्रीय उद्यान (Sultanpur National Park) हरियाणा का एकमाञ राष्ट्रीय उद्यान है ।

• हरियाणा एक ऐसा राज्य है, जहां भारत के सबसे अधिक करोड़पति ग्रामीण बसते हैं ।।
• हरियाणा देश के सबसे अमीर राज्यों  में शामिल है। प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से हरियाणा पूरे भारत में सिर्फ गोआ एवं दिल्ली से पीछे है। हरियाणा की प्रति व्यक्ति औसत आय 29,887 रुपये/वर्ष है। (यह आंकड़ा वर्ष 2006 का है।)


• आईटी क्षेत्र में भी हरियाणा का प्रमुख स्थान है। सॉफ्टवेयर्स निर्यात में हरियाणा का भारत में तीसरा स्थान है। गुड़गांव को देश का टेक्नोलॉजी हब भी कहा जाता है।

• फरीदाबाद, हरियाणा का सबसे बड़ा शहर है। इसे हरियाणा की औद्योगिक राजधानी भी कहा जाता है। सन् 1607 में जहांगीर के खजांची शेख फरीद ने इसे बसाया था। दिल्ली से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस शहर को दिल्ली की रक्षा के मकसद से बसाया गया था।

• कारों, दो पहिया वाहन और ट्रैक्टर्स के निर्माण के मामले में हरियाणा नंबर वन है। कार बनाने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी मारुति उद्योग लिमिटेड और मोटरबाइक कंपनी हीरो होंडा के निर्माण यूनिट हरियाणा में हैं। देश में बनाई जाने वाली 50 प्रतिशत कारें और मोटर बाइक्स हरियाणा में ही तैयार की जाती हैं। भारत में निर्मित किए जाने वाले 25 प्रतिशत ट्रैक्टर्स हरियाणा के प्लांट्स में तैयार किए जाते हैं।

• योग गुरु बाबा रामदेव भी हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से है ।


• गूगल बॉय (google boy) के नाम से जाना जाने वाला बच्चा कौटिल्य जिसने अपनी बुद्धि से ना जाने कितने लोगो के होश उड़ा दिए हरियाणा के करनाल जिले का है ।

• दुनियाभर में मशहूर 1 feb से 15 feb तक लगने वाला सूरजकुंड का मेला भी हरियाणा के फरीदाबाद जिले में ही लगता है ।।

• देश को 2 बार olympic में पदक दिलाने वाले सुशील कुमार , 2016 में देश के लिए पहला पदक दिलाने वाली महिला खिलाडी साक्षी मालिक और योगेश्वर दत्त ,साइना नेहवाल जैसे देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडी हरियाणा की पवित्र भूमि पर पैदा हुए थे ।

• अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए मशहूर वीरेंद्र सहवाग भी हरियाणा से ही सम्बन्ध रखते हैं ।

• देश की सेवा करते समय शहीद हुए हर 2 में से एक फौजी हरयाणवी (जाट) होता है ।

• सरहद पे देश की रक्षा करने के साथ साथ हरियाणा के लोग अपनी मिटटी से भी पूरे देश का पेट भरते हैं । हरियाणा 70% लोग खेती करते हैं ।


• हाल ही में हुए कबड्डी वर्ल्ड कप में भारत को जीत हासिल कराने में 14 में से 10 खिलाडी हरयाणवी  Jaat थे और pro kabaddi में खेलने वाले 85% खिलाडी हरियाणा से हैं ।

कुछ लोग सोचते हैं हरियाणा में बेटियों के लिए वही पुराणी सोच है अगर ऐसा होता तो साक्षी मालिक , फौगाट बहनें , साइना नेहवाल और ना जाने कितनी महिलाएं आगे नहीं बढ़ पाती 
पर कुछ news वालों ने हरियाणा को बदनाम कर रखा है ।। 
ज्यादा बात ना करते हुए बस यही कहना चाहता हूँ मेरा हरियाणा नंबर 1 था नंबर 1 है नंबर 1 रहेगा । 


दूध दही का खाणा,
टयूबवैल निचे का नहाणा,
रागणिया का गाणा,.
बैठक में ताश बजाणा,
बिना जानपहचाण कै बी 
दूसरै ती भाई बताणा,
इसलिए तो Super-Hit सै;
*म्हारा हरियाणा ।।*

आप सभी को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएँ

No comments:




Post a Comment

Thanks For Visiting .... You can rate us ...