Showing posts with label 15 august shayri in hindi. Show all posts
Showing posts with label 15 august shayri in hindi. Show all posts

Monday, 15 August 2016

Intresting Facts Of Indian Army (भारतीय सेना के बारे में रोचक तथ्य )

दोस्तों आज 15 अगस्त है यानी कि हर एक हिंदुस्तानी के लिए गर्व का दिन आज हम 70वाँ स्वतंत्र दिवस मना रहे हैं ना जाने कितने लोगो ने शहीदी दी हमे आजाद कराने के लिए 1857 से आजादी के लिए संघर्स करने लगे थे तब कहीं जाकर 15 अगस्त 1947 में जाके हमारा देश आजाद हुआ । और इस आजादी को बरकरार रखने के लिए भारतीय सेना ना दिन देखती है ना रात बस हमारी रक्षा के लिए हमेशा तैनात रहती है ।। तो चलिए जानते हैं भारतीय सेना की कुछ उपलब्धियां जिनको सुन के हर एक भारतीय का गर्व से सीना चौड़ा होजाएगा 



• सियाचीन ग्लेसियर(Siachen Glacier) दुनिया का सबसे उंचा युद्ध का मैदान है, वहाँ पर भी भारतीय सेना हमेशा तैनात रहती है। इसकी उंचाई समुद्र तल से 5000 मीटर ऊपर है।


•  1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय सेना(Indian Army) की स्थापना की थी|

• Indian Army के पूरे देश में करीब 53 कैंटोनमेंट और 9 आर्मी बेस हैं|

• भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी थल सेना(Biggest Indian land army) है। यही वजह है कि दुनिया के देश भारतीय सेना का लोहा मानते हैं।

• दुनिया में सिर्फ तीन देशों के पास घुड़सवार सेना है, आपको जानकर ख़ुशी होगी कि भारत के पास बहुत बड़ी घुड़सवार सेना है।

• असम रायफल्स भारत की सबसे पुरानी पैरामिलट्री फोर्स है जिसकी स्थापना 1835 में की गयी थी।



• भारतीय सेना चीन और अमेरिका के बाद विश्व की सबसे तीसरी बड़ी सेना है| भारत की पूरी सेना में 13 लाख 25 हजार सक्रिय सैनिक और 21 लाख 43 हजार से भी अधिक रिज़र्व सैनिक है

• 1970 के आरम्भ और 1990 के आखिर में भारत ने गुपचुप तरीके से अपने परमाणु परिक्षण कर लिया और अमेरिका के गुप्तचर संगठन सीआईए को इसकी भनक तक नहीं लगी। इन घटनाओं को आज तक सीआईए की एक बड़ी विफलता और भारतीय सेना की एक बड़ी सफलता माना जाता है|

• लोंगेवाला की लड़ाई बहुत ही मशहूर लड़ाई है| बाद में जिसकी कहानी से प्रभावित होकर बॉलीवुड में ‘बॉर्डर’ नाम से एक फिल्म भी बनाई गई| यह लड़ाई सन् 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई थी| इसमें जहाँ एक तरफ तो 2000 पाकिस्तानी सैनिक थे, तो दूसरी तरफ सिर्फ 120 भारतीय सैनिक थे| भारतीय सैनिकों के पास एक जीप पर लगी हुई एक एम40 रिक्वाइल-लेस के अलावा कोई भी विशेष घातक हथियार नहीं था| वहीँ दूसरी ओर पाकिस्तानी सैनिकों के पास 45 टैंक और एक मोबाइल इन्फेंट्री ब्रिगेड था| बहुत ही कम संख्या और लगभग हथियार-विहीन होने की विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय सैनकों ने दुश्मनों को अपनी पीठ नहीं दिखाई| वो मैदान-ए-जंग में पूरी रात तब तक डटे रहे जब तक कि उनकी मदद को सुबह वायुसेना न आ गई और दुश्मनों को उल्टे पैर भागने को मजबूर न कर दिया|


• भारत और पाकिस्तान के बीच हुई “लोंगेवाला की लड़ाई” में सिर्फ दो भारतीय सेना के जवान ही शहीद हुए थे। इस लड़ाई पर ही मशहूर Bollywood Film “बॉर्डर” बनी है।

• भारत और पाकिस्तान की 1971 की लड़ाई के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई में हमारे सिर्फ 2 ही जवान शहीद हुये थे।

• भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी “स्वैच्छिक” सेना है। भारतीय संविधान में अनिवार्य भर्ती (जबरन भर्ती) का प्रावधान होते हुए भी भारतीय सेना को अपने पूरे इतिहास में कभी भी ऐसा करने की आवश्यकता नहीं पड़ी| पूरी सेना का हर-एक सैनिक अपने स्वयं की इच्छा से इसमें शामिल हुआ है|

• सन् 1971 में भारत-पाक युद्ध, 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों और अधिकारियों के आत्मसमर्पण के साथ ख़त्म ख़त्म हुआ। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद, युद्धबंदियों को इतनी बड़ी संख्या में हिरासत में लेने की यह सबसे बड़ी घटना है| यही वह युद्ध था जिसकी समाप्ति ने एक स्वतन्त्र बांग्लादेश की नींव रखी|

• ऑपरेशन राहत (2013) अब तक का किया जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा असैनिक बचाव कार्य है| इस अभियान को भारतीय वायु सेना ने उत्तराखंड में बाढ़ से प्रभावित नागरिकों को बचाने के लिए संचालित किया था| इसके पहले चरण, 17 जून 2013 से आगे, में वायु सेना ने हेलीकॉप्टरों की मदद से कुल 2 लाख लोगों को बचाया और 3 लाख 82 हज़ार 4 सौ किलोग्राम की राहत सामग्री और उपकरणों को पहुँचाया|


• जंगलों में लड़ने के मामले में भारतीय सेना दुनिया की सबसे बेहतरीन सेना है। भारत की इस अदभुत क्षमता को जानने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन और रूस जैसे देश अक्सर यहाँ का दौरा करते रहते हैं।

• 1970 और 1990 में भारत ने परमाणु परिक्षण(Nuclear test) किया था, इस परिक्षण के बारे में दुनिया की सबसे बड़ी ख़ुफ़िया एजेंसी सी.आई.ए.(C.I.A.) को भी नहीं पता चला था और यह सी.आई.ए की अब तक की सबसे बड़ी असफलता मानी जाती है।


• दूसरे विश्व युद्ध में सबसे बड़ा आत्मसमर्पण करवाने का गौरव भी भारतीय सेना के नाम है जब भारतीय सेना के सामने  93,000 पाकिस्तानी सेना के जवानो नें आत्मसमर्पण किया।

आप सभी को स्वतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई 
***जय हिंद जय भारत ***
जरूर पढ़े : Happy Independence Day Shayri And Sms 



Sunday, 14 August 2016

Happy Independence Day Shayri In Hindi (स्वतंत्रता दिवस शायरी हिंदी में )




1• दे सलामी इस तिरंगे को
जिस से तेरी शान हैं,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका
जब तक दिल में जान हैं ।।

2• ये बात हवाओं को बताये रखना,
रौशनी होगी चिरागों को जलाये रखना ।
लहू देकर जिसकी की हिफाजत हमने ,
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाये रखना ।।

3• ज़माने भर में मिलते हे आशिक कई ,
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता ,
नोटों में भी लिपट कर, सोने में सिमटकर मरे हे कई ,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता

4• मैं भारत बरस का हरदम अमित सम्मान करता हूँ
यहाँ की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूँ,
मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की,
तिरंगा हो कफ़न मेरा, बस यही अरमान रखता हूँ।

5• ना पूछो ज़माने को ,
की क्या हमारी कहानी है ।
हमारी पहचान तो सिर्फ ये है कि 
हम हिंदुस्तानी हैं ।।

6• अनेकता में एकता है हमारी पहचान ,
इसीलिए तो है हमारा भारत महान ।।

7• दे सलामी इस तिरंगे को ,
जिससे तेरी शान है ।
सर ऊँचा रखना हमेशा इसका ,
जब तक दिल में जान है ।।



8• विश्व में गूंजता है डंका जिसकी पहचान का ,
  जिसका जूनून हकदार है किसी तख्तो ताज का ।
जोश का समंदर और तूफ़ान है बुलंद हौसलों का , 
तभी तो फ़िदा है बच्चा बच्चा हिंदुस्तान का ।।

9• ज़माने भर में मिलते हैं आशिक कई , 
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता ।
नोटों में भी लिपट कर, सोने में सिमटकर मरे हैं कई ,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता ।।

10• इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना ,
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना ।
लहु देकर की जिसकी हिफाजत हमने, 
ऐसे तिरंगे को सदा अपनी आँखों मे बसाए रखना ।।

11• वतन हमारा ऐसे ना छोड़ पाये कोई,
रिश्ता हमारा ऐसे ना तोड़ पाये कोई ।
दिल हमारे एक हैं एक हैं हमारी जान ,
हिंदुस्तान हमारा है और हम हैं इसकी पहचान ।।



12• देशभगतो के बलिदान से ,
स्वतंत्र हुए हैं हम ।
कोई पूछे कोन हो तुम ,
तो गर्व से कहेंगे हिंदुस्तानी हैं हम ।।

13• कुछ तो बात है ,
मेरे देश की मिट्टी में ।
सरहद कूद के आते हैं, 
आतंकी यहाँ दफन होने के लिए ।।

14• नफरत की भावना को भी बड़े प्यार से सहते है,
ये देश नहीं मेरी जान है जिसे हिन्दुस्तान कहते है ।।

15• कुछ नशा तिरंगे की आन का है, 
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, 
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा , 
नशा ये हिन्दुस्तां के सम्मान का है ।।

16• न सर झुका है कभी
और न झुकायेंगे कभी,
जो अपने दम पे जियें
सच में ज़िन्दगी है वही.
जिओ सच्चे भारतीय बन कर
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की बधाई ।।



17• अब तक जिसका खून न खौला ,
वो खून नहीं वो पानी है ।
जो देश के काम ना आये ,
वो बेकार की जवानी है ।।
भारत माता की जय

18• कर जस्बे को बुलंद जवान  ,
तेरे पीछे खड़ी आवाम ।
हर पत्ते को मार गिरायेंगे ,
जो हमसे देश बटवायेंगे ।।

19• कीमत करो शहीदों की ,
वो देश पर कुर्बान हुए ।
सिर्फ दो दिनों की मोहताज नहीं हैं देश भक्ति ,
नागरिको की एकता ही हैं देश की असल शक्ति ।।

जरूर पढ़ें : Intresting Facts About Indian Army