Showing posts with label Intresting facts in hindi. Show all posts
Showing posts with label Intresting facts in hindi. Show all posts

Monday, 15 August 2016

Intresting Facts Of Indian Army (भारतीय सेना के बारे में रोचक तथ्य )

दोस्तों आज 15 अगस्त है यानी कि हर एक हिंदुस्तानी के लिए गर्व का दिन आज हम 70वाँ स्वतंत्र दिवस मना रहे हैं ना जाने कितने लोगो ने शहीदी दी हमे आजाद कराने के लिए 1857 से आजादी के लिए संघर्स करने लगे थे तब कहीं जाकर 15 अगस्त 1947 में जाके हमारा देश आजाद हुआ । और इस आजादी को बरकरार रखने के लिए भारतीय सेना ना दिन देखती है ना रात बस हमारी रक्षा के लिए हमेशा तैनात रहती है ।। तो चलिए जानते हैं भारतीय सेना की कुछ उपलब्धियां जिनको सुन के हर एक भारतीय का गर्व से सीना चौड़ा होजाएगा 



• सियाचीन ग्लेसियर(Siachen Glacier) दुनिया का सबसे उंचा युद्ध का मैदान है, वहाँ पर भी भारतीय सेना हमेशा तैनात रहती है। इसकी उंचाई समुद्र तल से 5000 मीटर ऊपर है।


•  1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय सेना(Indian Army) की स्थापना की थी|

• Indian Army के पूरे देश में करीब 53 कैंटोनमेंट और 9 आर्मी बेस हैं|

• भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी थल सेना(Biggest Indian land army) है। यही वजह है कि दुनिया के देश भारतीय सेना का लोहा मानते हैं।

• दुनिया में सिर्फ तीन देशों के पास घुड़सवार सेना है, आपको जानकर ख़ुशी होगी कि भारत के पास बहुत बड़ी घुड़सवार सेना है।

• असम रायफल्स भारत की सबसे पुरानी पैरामिलट्री फोर्स है जिसकी स्थापना 1835 में की गयी थी।



• भारतीय सेना चीन और अमेरिका के बाद विश्व की सबसे तीसरी बड़ी सेना है| भारत की पूरी सेना में 13 लाख 25 हजार सक्रिय सैनिक और 21 लाख 43 हजार से भी अधिक रिज़र्व सैनिक है

• 1970 के आरम्भ और 1990 के आखिर में भारत ने गुपचुप तरीके से अपने परमाणु परिक्षण कर लिया और अमेरिका के गुप्तचर संगठन सीआईए को इसकी भनक तक नहीं लगी। इन घटनाओं को आज तक सीआईए की एक बड़ी विफलता और भारतीय सेना की एक बड़ी सफलता माना जाता है|

• लोंगेवाला की लड़ाई बहुत ही मशहूर लड़ाई है| बाद में जिसकी कहानी से प्रभावित होकर बॉलीवुड में ‘बॉर्डर’ नाम से एक फिल्म भी बनाई गई| यह लड़ाई सन् 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई थी| इसमें जहाँ एक तरफ तो 2000 पाकिस्तानी सैनिक थे, तो दूसरी तरफ सिर्फ 120 भारतीय सैनिक थे| भारतीय सैनिकों के पास एक जीप पर लगी हुई एक एम40 रिक्वाइल-लेस के अलावा कोई भी विशेष घातक हथियार नहीं था| वहीँ दूसरी ओर पाकिस्तानी सैनिकों के पास 45 टैंक और एक मोबाइल इन्फेंट्री ब्रिगेड था| बहुत ही कम संख्या और लगभग हथियार-विहीन होने की विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय सैनकों ने दुश्मनों को अपनी पीठ नहीं दिखाई| वो मैदान-ए-जंग में पूरी रात तब तक डटे रहे जब तक कि उनकी मदद को सुबह वायुसेना न आ गई और दुश्मनों को उल्टे पैर भागने को मजबूर न कर दिया|


• भारत और पाकिस्तान के बीच हुई “लोंगेवाला की लड़ाई” में सिर्फ दो भारतीय सेना के जवान ही शहीद हुए थे। इस लड़ाई पर ही मशहूर Bollywood Film “बॉर्डर” बनी है।

• भारत और पाकिस्तान की 1971 की लड़ाई के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई में हमारे सिर्फ 2 ही जवान शहीद हुये थे।

• भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी “स्वैच्छिक” सेना है। भारतीय संविधान में अनिवार्य भर्ती (जबरन भर्ती) का प्रावधान होते हुए भी भारतीय सेना को अपने पूरे इतिहास में कभी भी ऐसा करने की आवश्यकता नहीं पड़ी| पूरी सेना का हर-एक सैनिक अपने स्वयं की इच्छा से इसमें शामिल हुआ है|

• सन् 1971 में भारत-पाक युद्ध, 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों और अधिकारियों के आत्मसमर्पण के साथ ख़त्म ख़त्म हुआ। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद, युद्धबंदियों को इतनी बड़ी संख्या में हिरासत में लेने की यह सबसे बड़ी घटना है| यही वह युद्ध था जिसकी समाप्ति ने एक स्वतन्त्र बांग्लादेश की नींव रखी|

• ऑपरेशन राहत (2013) अब तक का किया जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा असैनिक बचाव कार्य है| इस अभियान को भारतीय वायु सेना ने उत्तराखंड में बाढ़ से प्रभावित नागरिकों को बचाने के लिए संचालित किया था| इसके पहले चरण, 17 जून 2013 से आगे, में वायु सेना ने हेलीकॉप्टरों की मदद से कुल 2 लाख लोगों को बचाया और 3 लाख 82 हज़ार 4 सौ किलोग्राम की राहत सामग्री और उपकरणों को पहुँचाया|


• जंगलों में लड़ने के मामले में भारतीय सेना दुनिया की सबसे बेहतरीन सेना है। भारत की इस अदभुत क्षमता को जानने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन और रूस जैसे देश अक्सर यहाँ का दौरा करते रहते हैं।

• 1970 और 1990 में भारत ने परमाणु परिक्षण(Nuclear test) किया था, इस परिक्षण के बारे में दुनिया की सबसे बड़ी ख़ुफ़िया एजेंसी सी.आई.ए.(C.I.A.) को भी नहीं पता चला था और यह सी.आई.ए की अब तक की सबसे बड़ी असफलता मानी जाती है।


• दूसरे विश्व युद्ध में सबसे बड़ा आत्मसमर्पण करवाने का गौरव भी भारतीय सेना के नाम है जब भारतीय सेना के सामने  93,000 पाकिस्तानी सेना के जवानो नें आत्मसमर्पण किया।

आप सभी को स्वतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई 
***जय हिंद जय भारत ***
जरूर पढ़े : Happy Independence Day Shayri And Sms 



Sunday, 15 May 2016

Amazing Facts About Mobile Phones In Hindi


मोबाइल फ़ोन तो आजकल आदमी की जरूरत सी हो गयी है आज के युग में आप अपना अधिक समय मोबाइल फ़ोन के साथ ही बिताते हैं चाहे गेम खेल के या फिर texting या फ़ोन कॉल के माध्यम से । हमारा दिन मोबाइल फ़ोन से ही शुरू होता है और मोबाइल फ़ोन पे ही खत्म । मोबाइल फ़ोन ने हमारी जिंदगी आसान बना दी है । पहले लोग चिट्ठी भेज के एक दूसरे का पता करते थे पर वो पता नहीं कब जाती कब उसका जवाब आता पर अब हम किसी से दूर बैठे भी कितने भी गप्पे मार सकते हैं  सिर्फ मोबाइल फ़ोन की वजह से पर  क्या आपने इसके बारे में रोचक बातें सुनी हैं अगर नहीं तो आइये जानते हैं मोबाइल फ़ोन के बारे में कुछ रोचक बातें :

1• पहला मोबाइल फ़ोन "Motorola Dyna TAC 8000X था , जिसका आविष्कार Martin Cooper ने 3 अप्रैल 1973 में किया था । जो Motorola कंपनी के सीनियर कर्मचारी थे ।।

2• इसमें केवल 30 contact स्टोर किये जा सकते थे और इसका वजन लगभग 1.1 किलोग्राम था ।।

3• वर्ष 1983 में अमेरिका में पहला फ़ोन बेचने के लिए  दिया गया था जिसकी कीमत लगभग 4000$ थी यानी की 250,000₹  ।।

4• पहली मोबाइल फ़ोन कॉल 3 अप्रैल 1973 में  Martin Cooper  ने Bell Labs के Dr. Joel S. Engel  को की थी ।।

5• दुनिया का पहला स्मार्ट फ़ोन IBM SIMON था इसमें फैक्स , कैलेंडर , टच स्क्रीन और भी बहुत सी सुविधाएँ उपलब्ध थी । जिसकी कीमत लगभग £500 थी ।।

6• पहला मैसेज Neil Papworth ने भेज था जो की MERRY CHRISTMAS था ।।

7• आप रोज अपने फ़ोन में फ़ोटो खींचते हैं आजकल तो सेल्फी का जमाना आगया है मोबाइल में ढेर साड़ी फ़ोटो खींचते हैं पर क्या आपने कभी सोचा है कि सबसे पहले मोबाइल फ़ोन में फ़ोटो किसने खींची होगी तो चलो बताते हैं , पहली फ़ोटो Philippe Kahn  ने 1997 में खींच के अपनी बेटी Sophie को भेजी थी , उन्होंने ही पहले कैमरे वाले फ़ोन का आविष्कार किया था ।।

8• क्या आपको पता है अगर आप अलार्म की धुन वही रखें जो कि आपके मोबाइल की रिंगटोन है तो आपको उठने में आसानी होगी।

9• क्या आपको पता है , हर मिनट में 1000 फ़ोन चालू किये जाते हैं ।

10• क्या आपने कभी नोकिया 1100 फ़ोन इस्तेमाल किया है ! अगर हाँ तो आपको गर्व होना चाहिए क्योंकि यह फ़ोन अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला फ़ोन की नहीं बल्कि सबसे ज्यादा बिकने वाला "Electrical Gadget" है जिसको 250 मिलियन से ज्यादा  लोगो ने ख़रीदा था ।


11• क्या आपको पता है कि मोबाइल फ़ोन को लोग सबसे ज्यादा किस लिए इस्तेमाल करते हैं , अगर आपका जवाब फ़ोन कॉल या फिर  Texting है तो आप गलत हैं मोबाइल फ़ोन सबसे ज्यादा समय देखने के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं ।।

12• क्या आपका फ़ोन Water Proof है ? अगर नहीं तो आपको यह जान के हैरानी होगी कि जापान में 90% लोगो का फ़ोन Water Proof है ,क्योंकि वो लोग नहाते समय भी अपना फ़ोन इस्तेमाल करते हैं ।।

13• क्या आपको मोबाइल के फोन के सिग्नल ना रहने की वजह से फ़ोन कॉल  ना उठा सकने या ना कर सकने का डर रहता है तो सावधान हो जाइए आप NOMOPHOBIA नामक बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं ।।

14• हैरान कर देने वाली बात है की मोबाइल फोन में  शौचालय के हैंडल से 18 गुना अधिक बैक्टीरिया होते हैं ।

15• क्या आपको पता है 70% मोबाइल फ़ोन चीन में बनाये जाते हैं ।

16• आपको पता होना चाहिए कि दुनिया के 80% लोग मोबाइल फ़ोन रखते हैं ।

17•  आपको यह जान के हैरानी होगी की लगभग 4 बिलियन लोग अपना फ़ोन इस्तेमाल करते हैं  पर सिर्फ 3.5 बिलियन लोग ही  टूथब्रश इस्तेमाल करते हैं ।

18• क्या आप अपने फ़ोन में मैसेज आते ही उसको 3 मिनट के अंदर पढ़ लेते हैं तो घबराइये मत आप दुनिया के उन 90% लोगो में  शामिल हो जो अपने फ़ोन में मेसेज आते ही 3मिनट के अंदर पढ़ लेते हैं ।

19• अच्छा आपका महीने का मोबाइल बिल कितना हो सकता है ज्यादा से ज्यादा ?  142,000 पाउंड लगभग  13646792.38 रूपये  आज तक का सबसे ज्यादा मोबाइल बिल है जो कि  Celina Aarons ने भरा था ।

20• क्या आपको पता है 49% लोग अपना फ़ोन गेम खेलने के लिए इस्तेमाल करते हैं और 30% लोग सोशल नेटवर्किंग के लिए इस्तेमाल करते हैं ।

21• यह सुन के थोडा अजीब लगता है, लेकिन आप मूत्र का उपयोग करके अपने फोन को चार्ज कर सकते हैं, वैज्ञानिकों ने इसे विकसित किया है ।।

22• यह सुन के हंसी आएगी पर ब्रिटेन में हर साल 100,000 फ़ोन टॉयलेट में गिराये जाते हैं

23• एक औसत व्यक्ति अपना फ़ोन रोजाना 110 बार अनलॉक करता है ।

24• 2012 में स्मार्टफोन (Smartphone) बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी Apple ने एक सेंकड में लगभग 4 आईफोन बेचे थे, मतलब प्रतिदिन लगभग 340,000 आईफोन बेचे गए।

25• Iphone 5 Black Diamond  दुनिया का सबसे महंगा फ़ोन है जिसकी कीमत 15 मिलियन डॉलर है इसको बनाने में  लगभग 9 हफ्ते लगते हैं और इसमें 24 कैरट सोना और  इसको 600 सफ़ेद हीरों से सजाया गया है ।

26• Cell Phone से Aeroplane को कोई फर्क नहीं होता आपके Mobile को Switch Off करने के लिए कहा जाए तो यह बिना मतलब की सलाह है ।।

27• 90% युवा स्मार्टफोन  यूज़र्स अपना स्मार्टफोन  हमेशा अपने हाथ की पहुँच में रखते है।

28• स्मार्टफोन (Smartphone) में बाथरूम में मौजूद बैक्टीरिया से 18% से अधिक बैक्टीरिया होते है, इसीलिए स्मार्टफोन (Smartphone) का अधिक उपयोग करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

29• Sonim XP3300 दुनिया का सबसे मजबूत फ़ोन है, इस फ़ोन को यदि 84 फिट की ऊंचाई से भी गिरा दिया जाये, तो इसमें कोई नुकसान नहीं होता। इस फोन का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रेकॉड्स में भी शामिल है।

Friday, 6 May 2016

21 Intresting Facts About Delhi Metro In Hindi


दिल्ली मेट्रो के बारे में आप जानते होंगे अगर आप कभी दिल्ली जाते हैं तो मैं लिख के कह सकता हूँ आपने मेट्रो में यात्रा जरूर करी होगी । क्योंकि दिल्ली की सड़को पे भीड़भाड़ और  दिमाग ख़राब कर देने वाले जाम वाला रास्ता आप बिलकुल नहीं चुनेंगे बल्कि तनाव रहित सफ़र के लिए आप मेट्रो का सफ़र पसंद करोगे  पर क्या आपने कभी सोचा है कि इसके बिना जिंदगी कैसी होती दिल्ली की ? आज के समय में दिल्ली में रहने वालो के लिए दिल्ली मेट्रो एक बड़ी जरूरत बन गयी है आइये इसके बारे में कुछ रोचक बातें जानते हैं :

1• दिल्ली मेट्रो सेवा सुबह 6 बजे शुरू होती है और रात में 11 बजे बंद हो जाती  है

 2• कोई कूड़ादान(dustbin) नहीं :
क्या आप जानते हैं दिल्ली मेट्रो में कहीं भी कूड़ेदान नहीं हैं । इसके बावजूद भी दिल्ली मेट्रो के स्टेशन और प्लेटफॉर्म बिलकुल साफ़ सुथरे रहते हैं ।।

3• दिल्ली मेट्रो ने कूड़ादान(dustbin) रखना बंद 2008 में एक फ़ोन कॉल की वजह से कर दिया था , जब 16 सितम्बर 2008 को किसी ने दिल्ली मेट्रो में फ़ोन कर के कहा कि राजीव चौक के कूड़ेदान(dustbin)में बम है । जो की दिल्ली मेट्रो के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है ।।

4• CIFS की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली मेट्रो में पकडे गए जेबकतरो में 95% महिला जेबकतरी थी ।।


5• क्या आप जानते हैं , दिल्ली मेट्रो में पहली फ़िल्म  "Bewafa"  शूट की गयी थी । और फिल्में जैसे Paa , Dev D , Love Aaj kal और Delhi 6 के कई सीन भी दिल्ली मेट्रो में शूट किये गए थे ।।

6• क्या आप जानते हैं ,दिल्ली मेट्रो में एक दिन में सबसे ज्यादा सफ़र करने वाले यात्रियों की चौकाने वाली संख्या 4 अगस्त 2014 को देखी गयी जो 27.1 लाख है ।।

7• आपको यह जानकर गर्व होगा कि दिल्ली मेट्रो के पहले चरण को  2009 में पूरा करने के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन इसको  2006 में ही पूरा कर लिया गया था  - तीन साल पहले

8• आपको यह जान कर हैरानी होगी कि दिल्ली मेट्रो की  200 से अधिक रेल रोजाना लगभग 69000 किलोमीटर की दूरी तय कर लेती हैं । जबकि पृथ्वी की परिधि केवल 40075 किलोमीटर के लगभग है ।।

9• क्या आपको पता है दिल्ली मेट्रो में एक साल में लगभग 700 मिलियन लोग यात्रा कर लेते हैं जो की अमेरिका की आबादी के दोगुने से भी अधिक है ।।

10• आपको यह जान के गर्व होगा कि वर्ष 2014 में दुनिया भर की मेट्रो सेवा में दिल्ली मेट्रो सेवा को दूसरे स्थान पे रखा गया है , जबकि पहले स्थान पे न्यूयॉर्क की मेट्रो सेवा है ।।

11• आपको यह भी नहीं पता होगा की दिल्ली मेट्रो में बहुत से स्टेशनों पर  किराए पर साइकिलें भी उपलब्ध कराई जाती हैं जिनका किराया 4 घंटे में 10 रूपये है इसके लिए आपको आपकी id अधिकारियो को जमा करानी पड़ेगी ।।

12• दिल्ली मेट्रो के स्टेशन के प्लेटफार्म को इस तरह बनाया गया है कि इन पे नेत्रहीन लोग आसानी से बिना किसी सहायता के चल सके  , प्लेटफॉर्म पर मौजूद पीली पट्टियाँ नेत्रहीन यात्रियों के लिए रास्ते का काम करती हैं जो कि उनको लिफ्ट तक और बाहर तक पहुँचाने का काम करती हैं । इससे यह पता चलता है कि दिल्ली मेट्रो

13• हम जल्दी जल्दी के चक्कर में ये नहीं नॉटिस कर कर पाते की दिल्ली मेट्रो 99.7 % अपने समय की पाबंद है।

14• राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का नाम राजीव गांधी के नाम से नहीं बल्कि राजीव गौस्वामी के नाम पर है ।जिन्होंने नौकरी में आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया ।

15• Minakshi Sharma, Anjali Minz और Meena Kumari ये तीन महिलाएं दिल्ली मेट्रो की पहली महिला मेट्रो चालक हैं । पर हाल में बहुत सी महिला मेट्रो चालक हैं ।

16• आपको जान के हैरानी होगी कि दिल्ली मेट्रो के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया ।।

17• 2002 से 2012 तक एक मेट्रो रेल ने 3,03,85,779.55 किलोमीटर की दूरी तय कर ली । यह इतनी है कि आप चाँद पर जा के आ सकते हैं वो भी 40 बार ।।

18• क्या आपने कभी नोटिस किया है कि दिल्ली मेट्रो के किसी भी स्टेशन पे पानी की सुविधा नहीं है ।।

19• दिल्ली मेट्रो पहली मेट्रो सेवा प्रणाली थी जिसने यात्रियों के लिए स्मार्ट कार्ड और टोकन की सुविधा उपलब्ध कराई ।।

20• क्या आप जानते हैं दिल्ली मेट्रो में आप जो आवाज महिला की है और English में सुनते हैं (Next station is...) वो Ms Rinni Simon Khanna की है और जो आवाज पुरुष की है और हिंदी में सुनते हैं (Agla Station hai...) वो आवाज Mr. Shammi Narang की है ।।  

21• और ये सब भी काफी नहीं है तो अनुमान लगाया जा रहा है कि 2016 के अंत तक दिल्ली मेट्रो अपनी  पहली बिना ड्राईवर के मेट्रो रेल अपने ट्रैक पे दौड़ाएगी
।।